फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   encroachment in bardahiya

Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मंदिर से बरदहिया दुर्गा मंदिर तक अतिक्रमण

Fri, 19 Jan 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
encroachment in bardahiya
बरदहिया दुर्गा मंदिर के समीप सड़क की पटरी पर दुकानों से किया अतिक्रमण।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

चौड़ीकरण में गायब हो गईं पटरियां, सड़क तक लग रहीं दुकानें
प्रतिदिन लगता है जाम, झेल रहे राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के रामजानकी मंदिर से लेकर बरदहिया दुर्गा मंदिर तक सड़क तक अतिक्रमण हो गया है। इससे आए दिन जाम की समस्या होती है। रविवार और सोमवार को हालत और खराब हो जाती है। उस दिन बरदहिया कपड़ा मंडी लगती है तो इस रास्ते से लोगों का आवागमन बढ़ जाता है। लोगों ने नालियों पर भी अतिक्रमण कर रखा है। इससे नालियों की साफ-सफाई तक नहीं हो पा रही है।

शहर के राम जानकी मंदिर से बरदहिया दुर्गा मंदिर तक की सड़क को खोद कर छह महीने अंडरग्राउंड नाला बनाया गया। इसके बाद सड़क का चौड़ीकरण कराया गया है। हालांकि, अभी सड़क पूर्ण नहीं हो पाई है। लेकिन इस मार्ग पर पटरियां गायब हो गई हैं। इस मार्ग पर जगह-जगह दुकानें लग रहीं हैं, जो सड़क तक लग रहीं हैं। इसके कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ लोगों ने सड़क के किनारे जल निकासी के लिए बनीं नालियों पर चबूतरा बनाकर कब्जा कर रखा है। इसके कारण नालियों की साफ-सफाई तक नहीं हो पा रही है। इस मार्ग पर जो लोग सामान आदि की खरीदारी के लिए आते हैं। वे अपनी गाड़ी सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इससे समस्या और बढ़ गई है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन अतिक्रमण व कब्जा हटाने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह में दो दिन बढ़ जाती है जाम की समस्या
शहर के बरदहिया बाजार में सप्ताह में दो दिन शनिवार औ रविवार को कपड़ा मंडी लगती है। इस दौरान सड़क तक दुकानें लगती हैं। बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए लोग आते हैं। इससे अतिक्रमण और जाम की समस्या और बढ़ जाती है। इसके कारण लोगों को घंटों जाम में फंसकर समय बर्बाद करना पड़ता है। शहर के निवासी मुरलीधर, मनोज कुमार आदि ने कहा कि सड़क तक हुए अतिक्रमण व कब्जा हटाने के लिए कदम उठाए जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है।

हटाया जाएगा अतिक्रमण
शहर के रामजानकी मंदिर से बरदहिया दुर्गा मंदिर तक हुए अतिक्रमण को जल्द ही अभियान चलाकर हटवाया जाएगा। अभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है।
-जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed