{"_id":"6505f7113d032b9962099794","slug":"employees-demanded-restoration-of-old-pension-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2990-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कर्मचारियों ने समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारियों ने एक स्वर से पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग की।
बैठक में कर्मचारियों की कमी के कारण अत्यधिक कार्य का बोझ, शासकीय अवकाश के दिनों में कार्यालय खोलकर शासकीय कार्य संपादित कराना, कार्यालय अवधि के बाद देर रात तक कार्यालय खोलकर कार्य कराए जाने आदि पर कर्मचारियों में रोष जताया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन अगले माह की द्वितीय शनिवार को 12 बजे विकास भवन सभागार में किया जाएगा।
बैठक में विंध्वासिनी शुक्ल, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा, अशोक कुमार, चेतराम विश्व विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।