{"_id":"66da015b0db9f9e0740c4667","slug":"electricity-theft-will-be-controlledalarm-will-sound-if-load-increases-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120300-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली चोरी पर लगेगी लगाम...लोड बढ़ने पर बजेगा अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली चोरी पर लगेगी लगाम...लोड बढ़ने पर बजेगा अलार्म
Fri, 06 Sep 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
- बिजली चोरी पर लगेगी लगाम, तेजी से चल रहा स्मार्ट मीटर लगाने का काम
- करीब ढाई लाख उपभोक्ताओं के यहां लगना है मीटर
- पहले चरण में सरकारी कार्यालयों और उपकेंद्रों पर लगेगा मीटर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। स्मार्ट मीटर में ऐसी व्यवस्था की गई है कि तय बिजली लोड से अधिक का उपभोग करने पर अलार्म बजेगा। यह अलार्म उपभोक्ता के लिए चेतावनी होगी कि अधिक लोड का उपभोग किया जा रहा है। लोड कम करने के कुछ देर बाद आपूर्ति स्वत: बहाल हो जाएगी।
बिजली विभाग के जानकारों के मुताबिक स्मार्ट मीटर लगाने का काम भी शुरू हो गया है। स्मार्ट मीटर की व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी है। इससे बिजली निगम और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिलेगा। एक तरफ जहां बिजली चोरी पर लगाम लगेगी वहीं दूसरी तरफ जितनी बिजली का उपभोग करेंगे उसका पहले रिचार्ज कराना होगा। निगम जिम्मेदारों के अनुसार जिले में लगभग ढ़ाई लाख उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा।
निगम के उपकेंद्र और फीडर स्मार्ट मीटर से लैस
बिजली निगम ने सबसे पहले अपने ही विभाग में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया है। निगम के जिम्मेदारों के अनुसार जिले के सभी उपकेंद्र व फीडर पर स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। इससे ज्यादा लाइन लाॅस वाले फीडर पर सबसे पहले कनेक्शन जांच में भी सहूलियत मिल रही है। साथ ही किस फीडर पर ज्यादा बिजली की खपत है वह भी अधिकारियों व कर्मचारियों को आसानी से पता चल जा रहा है।
विज्ञापन
पहले सरकारी दफ्तर फिर अन्य स्थानों पर लगेगा मीटर
निगम की तरफ से पहले सरकारी दफ्तर, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास पर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है। इसके बाद बड़े कनेक्शन धारकों के आवास एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर मीटर लगेगा। बाद में सभी उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगाया जाएगा। निगम के अनुसार डीएम कार्यालय एवं आवास पर स्मार्ट मीटर लग गया है। अब अन्य सरकारी विभागों पर मीटर लगाने का काम किया जा रहा है।
स्मार्ट मीटर बिजली चोरी रोकने में कारगर साबित हो रहा है। बिजली का लोड बढ़ने पर स्मार्ट मीटर सिग्नल देगा। लोड सामान्य होने पर सिग्नल बंद हो जाएगा।
- रमेश सिंह, अधीक्षण अभियंता