फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity supply stopped for seven hours in 100 villages

Sant Kabir Nagar News: 100 गांवों में सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Sat, 06 Apr 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for seven hours in 100 villages
- विद्युत उपकेंद्र पचपोखरी में लगा 10 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन

- शनिवार से लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत वितरण खंड मेंहदावल के विद्युत उपकेंद्र पचपोखरी में पांच एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर के स्थान पर 10 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया गया है। शुक्रवार को दूसरे दिन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक करीब 100 गांवों की बिजली गुल रही। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बिजली बहाल कर दी गई है। शनिवार से नया ट्रांसफाॅर्मर काम करने लगेगा तो लोगाें को बिजली आपूर्ति की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
लोगों को गर्मी में राहत देने के लिए विद्युत निगम ने पचपोखरी उपकेंद्र में लगे पांच एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि करते हुए दस एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया है। इस ट्रांसफाॅर्मर से क्षेत्र के करीब 200 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाएगी। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार से कार्य शुरू हुआ। शुक्रवार को दूसरे दिन भी सुबह दस बजे से शाम के पांच बजे तक कार्य चला।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीओ अनुभव, अवर अभियंता धनंजय सिंह की देखरेख में बिजलीकर्मी लगे रहे। इस बीच में करीब 100 गांवों की बिजली दिनभर गुल रही। उपभोक्ताओं को गर्मी के कारण परेशान होना पड़ा। इसके अलावा लोगों के घरों की पानी की टंकियां भी सूख गईं। जिससे पानी का संकट खड़ा हो गया। क्षेत्र के निवासी मनोज कुमार, जुबेर अहमद आदि ने कहा कि बिजली गुल रहने से परेशानी झेलनी पड़ी है। हालांकि कार्य पूर्ण होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र पचपोखरी में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता पांच एमबीए से बढ़ाकर 10 एमबीए कर दी गई है। शुक्रवार को रात में ट्रांसफाॅर्मर को गर्म किया जाएगा। शनिवार से इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। अभी वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
-धनंजय सिंह, अवर अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed