फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity of 192 houses cut off, Rs 17 lakh dues recovered

Sant Kabir Nagar News: 192 घरों की काटी बिजली 17 लाख बकाया वसूला

Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 192 houses cut off, Rs 17 lakh dues recovered
संतकबीरनगर। विद्युत निगम के जरिए एकमुश्त समाधान योजना के द्वितीय चरण का समापन शुक्रवार को हुआ। अंतिम दिन बिजली निगम के जरिए लगे शिविर में उपभोक्ताओं की भीड़ रही। वहीं बिल न जमा करने वाले 192 घरों की बिजली काटी गई और बकाएदारों से 17 लाख रुपये वसूल किया गया।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी धनघटा कौशल किशोर ने बताया कि शिविर में 144 उपभोक्ताओं से 3.95 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई और 32 घरों की बिजली काटी गई। गोला बाजार, गांधी नगर एवं बाईपास पर बकाए में 32 घरों के कनेक्शन काटे गए और 42 उपभोक्ताओं से 6.72 लाख रुपये जमा कराया गया। मगहर में 52 उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित की गई है। 2.25 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई।
विज्ञापन

हैंसर विद्युत उपकेंद्र पर लगे शिविर में 38 बिल का संशोधन किया गया और 59 उपभोक्ताओं ने 1.75 लाख रुपये जमा कराए।
35 उपभोक्ताओं के बकाया जमा न करने के कारण इनकी लाइन विच्छेदित की गई। महुली बाजार में कैंप का आयोजन किया गया। 2.80 लाख रुपये राजस्व जमा कराया, साथ ही 41 की बिजली काटी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed