फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electricity increased problems from city to rural areas

Sant Kabir Nagar News: शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली ने बढ़ाई मुसीबत

Thu, 27 Jun 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity increased problems from city to rural areas
- बरदहिया बाजार, गोला बाजार में लोकल फाल्ट बनी वजह
विज्ञापन

-बिजली न रहने से पानी का संकट बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार की भोर में हुई बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजलीकर्मियों ने फाल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल की, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार की रात में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे, लेकिन बुधवार भोर में अचानक तेज बारिश होने लगी। इस दौरान शहर के बरदहिया बाजार, गोला बाजार में लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि बारिश बंद होने के बाद बिजलीकर्मियों ने फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों के लक्ष्मीपुर निचौरा, धवरिया, बरईपार पैठान, सहसरावमाफी आदि क्षेत्रों में रात में लोकल फाल्ट के चलते ठप हो गई, जिसके कारण सुबह में पानी का संकट खड़ा हो गया। उपभोक्ता अवधेश कुमार, मुरलीधर आदि ने कहा कि लोकल फाल्ट की समस्या के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेज बारिश के चलते कहीं-कहीं लोकल फाल्ट की दिक्कत आई थी, जिसे ठीक करा दिया गया है। पूरा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति मिले।
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed