फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Electrical workers protested at the Superintendent Engineer's office

Sant Kabir Nagar News: विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना

Thu, 01 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Electrical workers protested at the Superintendent Engineer's office
विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

ऊर्जा प्रबंधन पर उत्पीड़न व दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन बुधवार को विद्युत कर्मियों ने मांगों के समर्थन में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। कर्मियों ने ऊर्जा प्रबंधन पर उत्पीड़न व दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। चेतावनदी दी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक इंजीनियर मनोज कुमार, सह संयोजक शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही। इसके कारण आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मियों को संसाधन तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। ऊपर से उत्पीड़न एवं दमनकारी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में विद्युत कर्मियों में आक्रोश बढ़ रहा है। इस दौरान अरुण गुप्ता, रविकांत, प्रेम प्रकाश, अनीश कुमार, कृपाशंकर, बेचन प्रसाद, कामता प्रसाद, धीरेंद्र कुमार, धनंजय सिंह, भानुप्रताप चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed