{"_id":"63a49d9e641ad372906290e2","slug":"electrical-contract-workers-camped-in-the-police-station-khalilabad-news-gkp4618226153","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साथी की पिटाई से नाराज विद्युत संविदा कर्मियों ने थाने में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साथी की पिटाई से नाराज विद्युत संविदा कर्मियों ने थाने में डाला डेरा
विज्ञापन
महुली थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन करते बिद्युत संविदा कर्मी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
साथी की पिटाई से नाराज विद्युत संविदा कर्मियों ने थाने में डाला डेरा
24 घंटे में आरोपी पिता-पुत्र पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
धनघटा (संतकबीरनगर)। बकाया विद्युत बिली में कनेक्शन काटने की वजह से संविदा कर्मी की पिटाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को विद्युत मजदूर पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संविदा कर्मी महुली थाने पहुंचे। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। चेतवानी दी 24 घंटे में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो जिले भर के विद्युत कर्मी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ जाएंगे।
विद्युत मजदूर पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विजय मौर्या उपकेंद्र मुखलिसपुर में बिजली अनुश्रवण और राजस्व वसूली के लिए तैनात हैं। 19 दिसंबर को जूनियर इंजीनियर के नेतृत्व में संयुक्त टीम के साथ वह नाथनगर में बकाएदारों और अवैध कनेक्शन की जांच के लिए गए थे। बकाए में एक उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया था।
इससे नाराज पिता-पुत्र ने मिलकर संविदा कर्मी की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत लेकर वह पुलिस सहायता बूथ गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित को बार-बार दौड़ाया गया। इस मौके पर जेई भी पहुंच गए थे। इस दौरान ओमजी मिश्र, लाइनमैन कृपा शंकर, विजय मौर्य, सुभाष, राजकुमार, पवन कुमार, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।