फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electric workers protested

विद्युतकर्मियों ने दिया धरना

Mon, 22 Nov 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
electric workers protested
विद्युतकर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

तकनीकी कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को विद्युत निगम के तकनीकी कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने ऊर्जा प्रबंधन पर अन्यायपूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की। साथ ही कहा कि यह आंदोलन 48 घंटे तक चलेगा। इसके बाद 29 नवंबर को शक्ति भवन लखनऊ में आमरण अनशन शुरू होगा।

संघ के पूर्वांचल प्रसार सचिव भाष्कर पांडेय ने कहा कि तकनीकी संवर्ग के कर्मी लगातार सीमित संसाधन में कार्य करने को मजबूर हैं। कई बार इस मुद्दे को लेकर गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिला सचिव हिफुर्जरहमान अंसारी ने कहा कि तकनीकी कर्मियों की जायज मांगों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वेतन विसंगति, बिना अतार्किक सेवा बाध्यता की प्रोन्नति, एक अग्रिम इंक्रीमेंट, पेट्रोल भत्ता आदि मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो विद्युतकर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे। संघ के पूर्वांचल उपाध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद भी ऊर्जा प्रबंधन दमनकारी नीतियों अपनाए हुए हैं। धरने में सूरज प्रजापति, आशीष कन्नौजिया, वाईपी चौहान, श्रवण प्रजापति, चंद्रिका यादव, दिलीप मौर्य, मंजीत रंजन, विजय कुमार, मनोज यादव, धीरेंद्र यादव, पुष्पेंद्र भारती, रमेश प्रजापति, रमाकांत मौर्य, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed