{"_id":"63c97d5eadf021773d2f47c1","slug":"electric-related-problem-in-industrial-area-khalilabad-news-gkp4648458150-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक क्षेत्र में दूर की जाए फाल्ट और ट्रीपिंग की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक क्षेत्र में दूर की जाए फाल्ट और ट्रीपिंग की समस्या
विज्ञापन
विकास भवन में उघोग बंधु समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम प्रेम रंजन सिंह।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र में दूर की जाए फाल्ट और ट्रीपिंग की समस्या
- विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में हुई। इसमें औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठी। उद्यमियों ने कहा कि अक्सर फाल्ट और ट्रीपिंग की समस्या होती है। जिसे दूर करना आवश्यक है। इसके साथ ही इन्वेस्टर समिट में व्यापारियों को जोड़ने की जरूरत जताई गई। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि बुधवार को टीम ने औद्योगिक क्षेत्र की चार फैक्ट्रियों में छापा मारा। किसानों के प्रयोग में लाई जा रही यूरिया के संबंध में जांच की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। आरोप है इस छापा को इस कदर प्रसारित कराया गया, जिससे उद्यमियों में नाराजगी पनप गई।
छापा मारा जाए और गलत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी हो, लेकिन अनावश्यक भ्रामक सूचनाएं न प्रकाशित कराई जाए। उद्यमी गौरव अग्रवाल ने अपने पशु आहार फैक्ट्री के विस्तार के लिए औद्योगिक क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन आवंटित करने की मांग की। उद्यमी नितिन जालान ने औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में सुधार की जरूरत जताई।
विज्ञापन
डीएम बताया कि 23 जनवरी को जनपद स्तरीय इन्वेस्ट समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक पूंजी निवेश को आकर्षित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 39 इकाईयों का 1014 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
इस दौरान उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि, सीडीओ संत कुमार, एएसपी संतोष कुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर पांडेय, अधिशासी अभियंता दिव्य रंजन, एआईजी स्टांप राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त वाणिज्य कर विनय कुमार गुप्त, अमिन जैन, गुलाम रब्बानी आदि मौजूद रहे।