{"_id":"6a2b22718407f01cdd0c65d9","slug":"electric-poles-on-the-road-passersby-inconvenienced-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-151983-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रास्ते के बिजली पोल, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रास्ते के बिजली पोल, राहगीर परेशान
विज्ञापन
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के केंचुआखोर वार्ड की समस्या
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के केचुआखोर वार्ड की आबादी में रास्ते के बीच बिजली का पोल राहगीरों के लिए समस्या बना है। आबादी क्षेत्र में बाइक लेकर आसानी से कोई नहीं जा सकता है। स्थानीय लोगों ने पोल को रास्ते से हटाने की मांग की है।
केंचुआखोर वार्ड के उत्तर पूर्व आबादी क्षेत्र में इंटरलॉकिंग मार्ग पर बिजली का पोल बीचो राहगीरों के लिए मुसीबत बना है। इस पोल के चलते दो पहिया वाहन आसानी से वार्ड में प्रवेश नहीं कर पाते हैं। स्थानीय नागरिक विकास तिवारी, मनीष त्रिपाठी, उमेश द्विवेदी, आदित्य, दिग्विजय शुक्ला, रामवेलास शुक्ला सहित अन्य ने बताया कि बिजली निगम द्वारा मनमाने तरीके से बीच रास्ते में बिजली का पोल लगा दिया गया। इंटरलॉकिंग होने के बाद भी लोगों को आवागमन की सुविधा नहीं हो रही है।
इस संबंध में बिजली निगम के अवर अभियंता शिवाकांत मौर्य ने बताया कि प्रकरण की जानकारी उन्हें नहीं है। शिकायत पत्र आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई किया जाएगा।