{"_id":"64652d3497644913a70adfb4","slug":"election-news-coverage-khalilabad-news-c-7-1-170990-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चुनाव हारते ही वोट के सौदागरों के ऊपर गिरने लगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चुनाव हारते ही वोट के सौदागरों के ऊपर गिरने लगी गाज
विज्ञापन
मेंहदावल। चुनाव के नतीजे पक्ष में नहीं आने के बाद वोटरों के सौदागरों की तलाश शुरू हो गई। वोटरों को पक्ष में मोड़ने का सौदा तय करके ली गई रकम की वापसी को लेकर सौदागर भी परेशान हैं। ऐसी चर्चा नगर में खूब हो रही है।
मेंहदावल नगर पंचायत में मतगणना के बाद आए परिणाम के बाद अब वोट के नाम पर वसूली करने वाले सौदागर चर्चा में आ गए हैं। कई उम्मीदवारों से मोटी रकम लेकर गांव के मतों का ठेका उठाने वाले ठेकेदार अपेक्षा अनुसार मत बूथ पर नहीं दिला पाए। इसके कारण अब उन्हें पैसा वापस करना पड़ रहा है। कई बार बूथ पर मत न मिलने की शिकायत दर्ज कराते हुए उम्मीदवारों ने शराफत से पैसा मांगा तो पैसा उठाने वाले ठेकेदार चकराने लगे। वोट के ठेकेदारों की हरकत देख नाराज एक अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के परिजनों ने नगर पंचायत सीमा विस्तार में शामिल एक गांव के वोट के ठेकेदार को अपने लोगों से पकड़वाकर अपने पास मंगवाया।
बूथ चार्ट सामने दिखाते हुए कम मत मिलने का हवाला देकर रुपये लौटाने की बात की। पैसे लौटाने में आनाकानी करने पर नाराज होकर जब उम्मीदवार के परिजनों ने पिटाई शुरू की तो वोट के ठेकेदार ने घर से पैसा मंगाकर लौटाया, तब जाकर मुक्ति मिली। चर्चा है कि अभी कई सौदागर रडार पर हैं, जिनकी तलाश हो रही है।