फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   election cmpleted of sanitation emploee association

ओम प्रकाश सांथा और ध्रुवचंद बने बेलहर ब्लॉक अध्यक्ष

Sat, 25 Dec 2021 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
election cmpleted of sanitation emploee association
ओम प्रकाश सांथा और ध्रुवचंद बने बेलहर ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन

सांथा/बेलहर। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बेलहर और सांथा ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। ओम प्रकाश सांथा और ध्रुवचंद बेलहर ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए।

सांथा ब्लॉक पर सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सुजीत कुमार तथा विनोद निषाद की देखरेख में हुुआ। ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव में 104 लोगों ने मतदान किया। 53 मत पाकर ओमप्रकाश ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। जबकि बृजेश कुमार 50 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही रामचंद्र को महामंत्री तथा रमेश कुमार को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर राजेश कुमार, रामकिशुन मौर्या, दिनेश चंद, स्वामीनाथ गौतम, सवित कुमार, प्रेमचंद, पकंज कुमार, राजकुमार, रामजीत, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। बेलहर ब्लॉक मुख्यालय पर कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए ऋषि कुमार, ध्रुवचंद कन्नौजिया एवं चंद्रहास ने नामांकन किया था। शेष अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में धुवचंद्र कन्नौजिया 81 मत पाकर विजयी हुए। ऋषि कुमार को 35 मत, चंद्रहास को तीन मत मिले। जबकि एक मत अवैध पाया गया। इस दौरान घनश्याम चौधरी, रामजीत, रामस्वरूप, देवेंद्र कन्नौजिया, अंगद चौधरी, सुनीता, सुशील कुमार, रीना, दयाशंकर कन्नौजिया, राजेश, कृष्ण कुमार यादव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, सजन लाल, राम किशुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed