{"_id":"6616d47ebed813812b0a37e7","slug":"eid-will-be-celebrated-under-the-supervision-of-magistrate-and-static-magistrate-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-112636-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में मनेगी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में मनेगी ईद
Wed, 10 Apr 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में ईद का त्योहार प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की निगरानी में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन के तरफ से शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने के लिए आठ मजिस्ट्रेट व आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ ही सभी खंड शिक्षाधिकारियों को तैनात किया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन के तरफ से स्थानीय पुलिस फोर्स के अलावा रिजर्व पुलिस लाइंस व एसपी कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया जा रहा है।
जिले में 443 ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। जिले में सभी 30 संवेदनशील स्थानों पर डायल 112 की गाड़ियां सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रहेंगी। साथ ही स्थानीय पुलिस फोर्स के सहयोग से मुख्यालय से पुलिस टीम को लगाया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस जगह-जगह पेट्रोलिंग करके सुरक्षा व शांति व्यवस्था की निगरानी करेगी। सादे वर्दी में लोकल इंटेलीजेंस के जवान भी तैनात रहकर हर गतिविधि पर नजर रखते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देने का काम करेंगे। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि ईद को देखते हुए सुरक्षा का पर्याप्त प्रबंध किया गया है। कानून व शांति व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय पुलिस के सहयोग में मुख्यालय से पुलिस फोर्स की व्यवस्था किया गया है।