फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   education awearness

शिक्षा से ही श्रेष्ठ समाज की रचना होती है : डॉ. विजय

Mon, 22 May 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
education awearness
एचआरपीजी कॉलेज में छात्र छात्राओ को पुरस्कार देते अतिथि।संवाद
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में वार्षिक परीक्षा में बेहतर स्थान हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया था। इसमें समाज शास्त्र विभाग की कई छात्राओं को पुरस्कार मिला है। रविवार को इन छात्राओं की कार्यक्रम आयोजित कर हौसला आफजाई की गई।
विज्ञापन

समाज शास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ-साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है।
विज्ञापन

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनय कुुमार सिंह ने कहा कि अगर लक्ष्य निर्धारित कर किसी चीज को हासिल करना है तो वह जरूर मिलती है। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए, जिससे आगे चलकर वह अपना कॅरियर चुन सके। समाज शास्त्र विभाग की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसमें परास्नातक में पूनम ने महाविद्यालय टॉप किया है। वह यूजीसी नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. दीप्शी सिंह, डॉ. अमर राय, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. संध्या राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed