{"_id":"666f33b7ce1974ea66012f74","slug":"dvr-missing-case-of-theft-of-rs-10-lakh-not-disclosed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116185-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीवीआर गायब, 10 लाख रुपये चोरी के मामले का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीवीआर गायब, 10 लाख रुपये चोरी के मामले का खुलासा नहीं
Mon, 17 Jun 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
- बखिरा कस्बे में किराना दुकान से हुए चोरी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। कस्बे में किराना व्यवसायी की दुकान से शुक्रवार की शाम को 10 लाख की चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। डीवीआर गायब होने की वजह से पुलिस इस मामले में अभी तक किसी सत्यता पर नही पहुंची है। डीवीआर नहीं मिलने पर 48 घंटे बाद भी बखिरा पुलिस चोरी के इस घटना का खुलासा कैसे करेगी, यह आमजन में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बखिरा कस्बे में शुक्रवार को मनीष जायसवाल पुत्र बैजनाथ की किराना की थोक दुकान से देर शाम को करीब नौ बजे नौ लाख चालीस हजार नगदी चोरी हो गई थी। जानकारी होने पर पुलिस ने घटना की सत्यता के लिए मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल करने के बाद आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ किया था। आसपास लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगाल चुकी है। चोर अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे डीवीआर को भी लेते गए। पुलिस 48 घंटे बीतने के बाद भी डीवीआर का पता नहीं लगा सकी है। घटना के खुलासे के लिए डीवीआर एक महत्वपूर्ण कड़ी है। हिरासत में लिए गए पांच लोगों से पूछताछ करने के बाद भी पुलिस अभी तक डीवीआर का पता नहीं लगा सकी है। आखिरकार बीते 48 घंटे पीड़ित परिवार के लिए बहुत भारी पड़ रहे हैं। पीड़ित किराना दुकानदार द्वारा नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस 48 घंटे बाद भी 10 लाख रुपये चोरी के इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस की इस सुस्त कार्यशैली को लेकर आमजन में चर्चा तेज है।