{"_id":"652cd0f841afce35ba0cd257","slug":"durga-pandals-started-getting-decorated-in-navratri-statues-started-being-installed-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-4237-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नवरात्र में सजने लगे दुर्गा पंडाल, स्थापित होने लगीं प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नवरात्र में सजने लगे दुर्गा पंडाल, स्थापित होने लगीं प्रतिमाएं
Mon, 16 Oct 2023 11:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत में नवरात्र के प्रथम दिन से दुर्गा पंडाल सजने लगे हैं। दुर्गा समिति के लोग दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने में लगे हैं। चहल-पहल बढ़ गई है।
मेंहदावल नगर पंचायत में नवरात्र पर्व की धूम है। कस्बे में स्थित दुर्गा समितियों के लोग जगह-जगह दुर्गा पंडाल सलाने लगे हैं। गाजियाबाद के मूर्तिकार के यहां से दुर्गा प्रतिमाएं लाई जा रही हैं। कस्बे के कई पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं बैठाने का काम शुरू हो गया है। नेत्र पट सप्तमी को खुलेगा। कस्बे के अंजाहिया बाजार, नायक टोला, चौक बाजार, उत्तरपट्टी, मेंहदावल बस स्टैंड परिसर, ठाकुरद्वारा, पश्चिम टोला समेत कई स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजने लगे हैं। इस पर्व को लेकर लोगों में जहां उत्साह है वहीं पुलिस प्रशासन भी शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को संपन्न करने के लिए कस्बे की चौकसी बढ़ा दी है। प्रत्येक मूर्ति पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की व्यवस्था की जा रही है। रात में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए सादे वर्दी में पुलिस कर्मियों की अलग टीम बनाई गई है। पुलिस प्रशासन ने शांति कमेटी की बैठक भी आयोजित कर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से नियमों का पालन करते हुए त्योहार को मनाने की अपील की है।