{"_id":"6791345e773189603700d96e","slug":"dues-of-rs-362-lakh-recovered-electricity-of-13-houses-cut-off-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-127451-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 3.62 लाख का बकाया वसूला 13 घरों की काटी गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 3.62 लाख का बकाया वसूला 13 घरों की काटी गई बिजली
Wed, 22 Jan 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में बुधवार को 3.62 लाख रुपये का बकाया बिल वसूला गया। वहीं 13 बकाएदारों के घरों का कनेक्शन काटा गया।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए बुधवार को मगहर में शिविर लगाया गया। इस दौरान 13 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मगहर में एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 68 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया जिसमें 65 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया। कैंप में 3.62 लाख रुपये की वसूली की गई।
इस दौरान अवर अभियंता भानु चौरसिया,लाईन मैन बादल, आरिफ, शोभनाथ, धमेंद्र, बेलास, परवेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।