{"_id":"690a48b807813aff2005bc04","slug":"due-to-kartik-purnima-the-route-of-big-vehicles-has-been-changed-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-140719-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा के चलते बड़े वाहनों का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा के चलते बड़े वाहनों का रूट बदला
Wed, 05 Nov 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
मगहर दुर्गा मंदिर के पास बड़े वाहनों को डायवर्ट करती हुई पुलिस। स्रोत - पुलिस
संतकबीरनगर। जनपद में पुलिस प्रशासन ने अयोध्या तथा बिड़हर घाट में कार्तिक पूर्णिमा स्नान की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाईवे पर शाम 6 बजे के बाद बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। बिड़हर घाट मार्ग पर मंगलवार शाम से पुलिस मुस्तैद है।
अयोध्या जनपद में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिले में भी तैयारी की गई है। प्रमुख रुप से मगहर दुर्गा मंदिर व टेमा रहमत से बड़े मालवाहक वाहनों का रोक दिया गया है। उन्हें बदले हुए मार्ग से आगे भेजा गया। यातायात पुलिस के अनुसार, वाहन मगहर दुर्गा मंदिर से घघसरा, बखिरा, नंदौर डुमरियागंज होते हुए लखनऊ की तरफ रवाना किए गए। वहीं टेमा रहमत से आने वाले वाहनों को सेमरियांवा की तरफ मोड़ दिया गया।
हाईवे पर डायवर्जन बुधवार रात तक लागू होगा। आयोध्या में भीड़ कम होने के बाद डायवर्जन समाप्त कर दिया जाएगा। वहीं धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट स्थित सरयू तट पर भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भारी भीड़ जुटती है। इसके लिए पुलिस की तरफ से तीन स्थान चिंहित किए गए थे। मंगलवार देर शाम से ही पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया।