फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drink boiled water and use a mosquito net... this will protect against dengue and malaria.

Sant Kabir Nagar News: उबला पानी पिएं, मच्छरदानी का करें उपयोग...डेंगू-मलेरिया से होगा बचाव

Sun, 26 Jul 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Drink boiled water and use a mosquito net... this will protect against dengue and malaria.
मगहर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबू सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 62 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही 28 लोगों के विभिन्न प्रकार की खून की जांच कर मरीजों स्वास्थ्य संबंधी सलाह के साथ ही उनमें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबू सुफियान खान ने बताया कि 62 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, बलगम सहित विभिन्न प्रकार के ब्लड की भी कुल 28 लोगों की जांच कर उनमें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसम का पारा चढ़ता-उतरता रहा है। इसके कारण कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी और कभी बारिश हो रही है। ऐसे में बहुत सावधानी की आवश्यकता है। स्वच्छ साफ उबला पानी पीते रहें। इस समय डेंगू, मलेरिया, त्वचा रोग, फेफड़े, शुगर व बीपी के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही त्वचा के मरीज, फ़ूड प्वाइजनिंग, वायरल फीवर, मियादी बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम आदि सहित विभिन्न प्रकार के मरीज इलाज हेतु आ रहे हैं। उबला पानी पीएं, मच्छरदानी का उपयोग करें, हरी सब्जी, सलाद का सेवन अवश्य करें।

------------------------------------
रोसया बाजार में 30 मरीजों की जांची गई सेहत
रोसया बाजार। पौली क्षेत्र के रोसया बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। खांसी, जुकाम बुखार, शुगर और बीपी के मरीज ज्यादा आए। स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों ने बताया कि सरकार रविवार को भी स्वास्थ्य सुविधाएं देने को लेकर जो पहल कर रही है वह सराहनीय है। मरीजों ने बताया कि यहां चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी है और परामर्श भी दिया है। डाॅक्टर निविदिता चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन मरीजों की संख्या रोज से ज्यादा हो जाती है। यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच की सुविधा होने लगती तो और ज्यादा मरीज आते। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 30 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed