फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drains in Nandaur market are destroyed and dirty water is spreading on the road

Sant Kabir Nagar News: नंदाैर बाजार में नालियां ध्वस्त सड़क पर फैल रहा गंदा पानी

Fri, 16 May 2025 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Drains in Nandaur market are destroyed and dirty water is spreading on the road
नंदौर में जल निकासी के लिए बनी नाली टूटी 
नंदौर/मेंहदावल। मेंहदावल का नंदौर बाजार जल निकासी की समस्या से जूझ रहा है। जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। गंदगी और दुर्गंध की वजह से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों के लिए यह समस्या मुसीबत बनती जा रही है जबकि जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। नंदौर बाजार में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जो नालियां जल निकासी के लिए बनाई गई थीं वह पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं। हल्की सी बरसात होते ही नंदौर चौराहा जलमग्न हो जाता है। नंदौर चौराहे से मेंहदावल मार्ग पर जल निकासी के लिए बना नाली पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जगह-जगह जलभराव भी है। गंदगी की वजह से तेज दुर्गंध का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। नंदौर बाजार निवासी ओम प्रकाश जायसवाल, सोनू, राजू, रामू, आमिर आदि लोगों ने बताया कि यह मुख्य बाजार है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत का दर्जा भी मिला हुआ है लेकिन जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
लोगों ने जल भराव की समस्या के निदान की मांग की है। एडीओ पंचायत अभिनव वत्स ने कहा कि जल निकासी के लिए नाली निर्माण की प्रकिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed