{"_id":"6a5a7140dc57ebe66b04a3fa","slug":"drains-in-khalilabad-to-be-repaired-streets-to-be-illuminated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153966-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में दुरुस्त होंगी नालियां, जगमगाएंगी गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद में दुरुस्त होंगी नालियां, जगमगाएंगी गलियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बरसात में जलभराव और अन्य समस्याओं से जूझ रही आबादी को राहत देने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कदम उठाना शुरू करा दिया है।
इसके तहत शहर में टूटी नालियों की मरम्मत और शहर को रोशनी से जगमगाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराए जाएंगे। इससे शहरवासियों को राहत मिल सकती है।
खलीलाबाद नगर पालिका परिषद की आबादी एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। 25 वार्डों में बंटी आबादी को अभी तमाम समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। खासकर नगर पालिका परिषद में शामिल किए गए क्षेत्रों में जल निकासी, पथ प्रकाश की समस्या बनी हुई है। वर्तमान में बरसात का मौसम है और बारिश होने पर शहर के बरई टोला, बगहिया, बरदहिया बाजार, विधियानी, बंजरिया, मीट मंडी रोड, सिंचाई काॅलोनी, जिला अस्पताल के सामने सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो जा रहा है। इससे लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
पटरियों पर जलभराव होने से दुकानदारों को परेशान होना पड़ रहा है। शहर के बंजरिया निवासी हमीदुल्लाह खान, पठान टोला निवासी अब्दुल्लाह आदि ने बताया कि नालियों टूट जाने से जलभराव से जूझना पड़ रहा हे। इन समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल कर्मचारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लेने के साथ ही नालियों की मरम्मत और नई नालियों के निर्माण के लिए सर्वे शुरू कराया है। इसके साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी सर्वे हो रहा है। जिन मोहल्लों में अभी एलईडी लाइटें नहीं लगी है, वहां लाइटें लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सर्वे का कार्य एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद डीपीआर तैयार कर बजट के लिए शासन को भेजा जाएगा। बजट उपलब्ध होने पर नालियों की मरम्मत, निर्माण और पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी लाइटें लगाई जाएगी। इसके साथ जो सड़कें जर्जर हो गई है, उनकी भी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।