{"_id":"6ab1752f48d28684ad05bc14","slug":"dont-shop-online-go-to-the-market-instead-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157700-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन नहीं, बाजार में जाकर करें खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन नहीं, बाजार में जाकर करें खरीदारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने लोगों से बाजारों में जाकर खरीदारी करने की अपील की है। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते कारोबार का सीधा असर स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी लोग बाजार में जाने के बजाय मोबाइल फोन से ही सामान मंगाने लगे हैं।
खलीलाबाद के व्यापारी दिव्यांशू ने कहा कि स्थानीय बाजार केवल खरीद-बिक्री का माध्यम नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका का आधार भी है। कपड़ा, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान, कॉस्मेटिक्स सहित विभिन्न वस्तुओं की बिक्री से जुड़े व्यापारी और कर्मचारी इसी पर निर्भर हैं। स्थानीय बाजार से खरीदारी करने पर पैसा शहर के ही व्यापारियों और कामगारों तक पहुंचता है। व्यापारी सुनील कुमार ने लोगों से अपील की कि खरीदारी करते समय स्थानीय दुकानदारों को प्राथमिकता दें। उनका कहना है कि बाजार में सामान खरीदने से ग्राहकों को उत्पाद देखने और गुणवत्ता की जांच करने का अवसर भी मिलता है।
वहीं दुकानदारों से खरीदारी करने पर जरूरत के अनुसार सामान बदलने या अन्य सुविधा का लाभ भी लिया जा सकता है। संवाद