फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Doctor riding a scooter dies after being hit by a car in Gorakhpur

Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर में कार ने स्कूटी सवार डॉक्टर को मारी टक्कर, मौत

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Doctor riding a scooter dies after being hit by a car in Gorakhpur
धर्मसिंहवा। गोरखपुर में एक लग्जरी कार ने स्कूटी सवार डॉक्टर को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम में वह अपने दोस्त के घर से खाना खाकर वापस मेडिकल कॉलेज लौट रहे थे। इसी बीच एक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा नगर पंचायत के बरगदवा माफी वार्ड के डॉक्टर आकाश पांडेय पुत्र देवेंद्र पांडेय बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र थे। होली के दूसरे दिन पेपर होने के कारण वह घर नहीं आ सके थे। होली के दिन दोस्त अनूप कुमार ने उन्हें अपने घर पर शाम को भोजन के लिए आमंत्रित किया था। अनूप का घर एम्स के पास है। बुधवार शाम में आकाश, अनूप के घर से खाना खाकर एक दूसरे मित्र की स्कूटी से कमरे पर आने के लिए मेडिकल कॉलेज लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर पीछे से फॉर्च्यूनर सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। डॉक्टर आकाश उछलकर ओवरब्रिज पर उल्टे मुंह लटक गए थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, और उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार कर हादसे की सूचना उनके मित्र को दी। इसके बाद उनके दोस्त व बाकी साथी घटनास्थल पर आए और उनके पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता देवेंद्र देर रात में लोगों के साथ रवाना हो गए। बृहस्पतिवार सुबह में पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द किया गया। शव घर पहुंचते ही चारों तरफ चीत्कार सुनाई पड़ रहा था। घटना की सूचना पाकर पहुंचे लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।

----------------------

विधायक ने दिया कार्रवाई का भरोसा

एमबीबीएस छात्र डॉक्टर आकाश पांडेय के मृत्यु की सूचना मिलने पर मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर घटना पर दुख व्यक्त किया और परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय घर पहुंचे। दुख व्यक्त करते हुए परिजनों से धैर्य बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed