फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM will gift bridge ring road on Aami on New Year in Sant Kabir Nagar

विकास की परियोजनाएं: नए साल में जिले को DM की सौगात- आमी पर पुल तैयार, रिंग रोड से भरेंगे फर्राटा

Sat, 28 Dec 2024 04:04 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 04:04 PM IST
सार

शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने पायलपार-भुवरिया रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, स्वीकृति मिलने के बाद करीब 29 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए और सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ। वर्तमान में यह रिंग रोड बनकर तैयार हो गया है, इसका नए साल में लोकार्पण होना है। बस्ती की ओर से धनघटा आने-जाने वाले वाहन रिंग रोड से गुजरेंगे।

विज्ञापन
DM will gift bridge ring road on Aami on New Year in Sant Kabir Nagar
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : स्त्रोत- सूचना

विस्तार

नए साल में जिले वासियों को तीन बड़ी परियोजनाएं मिलने की उम्मीद है। इसमें रिंग रोड, पुल और छात्रावास का निर्माण शामिल हैं। इन परियोजनाओं का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जल्द ही जन समर्पित हो जाएगी।

विज्ञापन

रिंग रोड से लोगों का सफर आसान हो जाएगा और शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। वहीं छात्रावास में कस्तूरबा की छात्राओं को ठहरने के लिए स्थान मिल जाएगी। जबकि आमी नदी पर नया पुल बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने पायलपार-भुवरिया रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, स्वीकृति मिलने के बाद करीब 29 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए और सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ। वर्तमान में यह रिंग रोड बनकर तैयार हो गया है, इसका नए साल में लोकार्पण होना है। बस्ती की ओर से धनघटा आने-जाने वाले वाहन रिंग रोड से गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों का सफर आसान होगा और जाम की समस्या से राहत भी मिलेगी। क्षेत्र के पंकज कुमार, कृष्णकांत आदि ने कहा कि भुवरिया से पायलपार तक करीब नौ किलोमीटर सड़क चौड़ी होने से आने-जाने में होने वाली दुश्वारियां दूर हो जाएंगी। बालूशासन पुल के लोकार्पण की तैयारी : खलीलाबाद से मेंहदावल को जोड़ने वाले मार्ग पर आमी नदी पर बना पुल काफी पुराना था। इसके संकरा होने की वजह से दो वाहन एक साथ आ-जा नहीं सकते थे। ऐसे में बगल में ही नया पुल बनाया गया है।

इस पुल के बन जाने से महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती सहित नेपाल की ओर आने-जाने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा। वर्तमान में यह पुल बनकर तैयार है, अब लोकार्पण की तैयारी चल रही है। इससे करीब तीन लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
 

DM will gift bridge ring road on Aami on New Year in Sant Kabir Nagar
पायलपार भुवरिया रिग रोड बन कर तैयार, नए साल पर होगा लोकार्पण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नए साल में रिंग रोड, पुल और छात्रावास की मिल जाएगी सुविधा
नए साल में तीन बड़ी परियोजनाएं लोगाें को मिलने की उम्मीद है। इसमें रिंग रोड, पुल और छात्रावास शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर कार्य पूरा हो चुका है। इससे लोगों का सफर जहां आसान हो जाएगा वहीं शहर में होने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कस्तूरबा की छात्राओं को ठहरने के लिए स्थान मिल जाएगा।

पायलपार- भुवरिया रिंग रोड बनकर तैयार
शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने पायलपार- भुवरिया रिंग रोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा, इसकी स्वीकृति मिलने के बाद करीब 29 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए। इससे सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ। वर्तमान में यह रिंग रोड बनकर तैयार हो गया है, जिसका नए साल में लोकार्पण होना है।

नए साल में बालूशासन से शुरू होगा आवागमन
खलीलाबाद से मेंहदावल मार्ग को जोड़ने के लिए आमी नदी पर काफी पुराना पुल बना है। यह पुल संकरा होने से दो वाहन एक साथ आर-पार नहीं हो सकते हैं। ऐसे में बगल में ही नया पुल बनाया गया है। इस पुल के बन जाने से महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती सहित नेपाल की ओर आने- जाने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा।

DM will gift bridge ring road on Aami on New Year in Sant Kabir Nagar
बालू शासन पुल बन कर तैयार, नए साल पर होगा लोकार्पण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्तमान में यह पुल बनकर तैयार है। अब लोकार्पण की तैयारी चल रही है। खलीलाबाद को नेपाल से जोड़ने वाले बालूशासन पुल आवागमन की सुविधा मिलने से लोगों को जहां जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है वहीं करीब तीन लाख लोगों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार राय, सुनील कुमार आदि ने कहा कि बालूशासन पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इससे आने-जाने में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

छात्रावास का निर्माण पूर्ण, जल्द मिलेगी सुविधा
शहर के जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में छात्रावास का निर्माण कराया गया है। यहां पर कस्तूरबा की छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जानी है। छात्रावास बनकर तैयार हो चुका है। नए साल में यहां पर छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। छात्रावास की सुविधा मिलने से जहां छात्राओं की सुरक्षा की चिंता दूर होगी वहीं उन्हें रहने के लिए बेहतर स्थान मिल जाएगा।

जिले की प्रमुख परियोजनाओं को पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में भुवरिया-पायलपार रिंग रोड, बालूशासन पुल और छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। नए साल में इन परियोजनाओं का लोकार्पण करा दिया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी: महेंद्र सिंह तंवर- डीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed