फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm sp inspected durga pandal

डीएम व एसपी ने दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण

Mon, 11 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
dm sp inspected durga pandal
मगहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण करती डीएम और एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
डीएम व एसपी ने दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

आवागमन बाधित न हो इसका ध्यान रखें आयोजक : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/मगहर। दुर्गा पूजा व दशहरा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सोमवार को डीएम दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजकों को निर्देश दिए कि आवागमन बाधित न होने पाए।

डीएम व एसपी ने मधुकुंज चौराहा, बरदहिया बाजार, सराफा मार्केट आदि जगहों पर स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया व आयोजकों से बातचीत कर समस्याओं से अवगत हुए। मूर्ति विसर्जन तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर इस बात का ध्यान रखा जाए कि आवागमन बाधित न हो। लाउडस्पीकर के माध्यम से आम जनमानस को मास्क धारण करने, सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। दुर्गा पूजा व दशहरा के मद्देनजर सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सचेत किया। भ्रमण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद अनिल कुमार, प्रभारी यातायात बृजेश यादव, चौकी प्रभारी बरदहिया वीरेंद्र मिश्रा सहित दुर्गा पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे । इसी तरह मगहर में डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने नगर में बने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर समिति के लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, सैनिटाइजर आदि के प्रयोग के लिए सचेत किया। इसके बाद आमी नदी तट पर स्थित धोबी घाट के पास मूर्ति विसर्जन के लिए बन रहे कृत्रिम पोखरे का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर चेयरमैन संगीता वर्मा, तहसीलदार शशांक शेखर राय, अधिशासी अधिकारी ज्योतिमा वर्मा, चौकी इंचार्ज हरीनारायण दीक्षित, सभासद मोहम्मद असअद, कानूनगो निजामुद्दीन, चंद्रभूषण कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed