{"_id":"681e41a7b3db71a96f0c0179","slug":"dm-reprimanded-for-slow-progress-of-drinking-water-projects-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132372-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेयजल परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेयजल परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान उन्होंने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि मैन पावर बढ़ाकर परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराएं।
इस दौरान कार्यदायी फर्म मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रा के एजीएम से फेज-2 के तहत जनपद में 171 प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि 171 पेयजल योजना के सापेक्ष 142 पेयजल योजनाओं पर डारेक्ट पम्पिंग के माध्यम से सप्लाई की जा रही है।
20 पेयजल योजना पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर ओवरहेड टैंक से सप्लाई दी जा रही है। समीक्षा के दौरान कार्यदायी फर्म के एजीएम ने दो स्थानों पर भूमि विवाद के प्रकरण को बताया तो डीएम ने संबंधित एसडीएम से वार्ता कर एक सप्ताह में प्रकरण निस्तारित कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
फेज-5 के अन्तर्गत कार्यदायी फर्म जैक्शन विश्वराज द्वारा कराए जा रहे 290 प्रोजेक्ट के कार्यों की कम्पोनेंटवार समीक्षा की गई।