फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm inspection in nagar palika, block and tehsil

Sant Kabir Nagar: कार्यालय से लापता मिले कर निरीक्षक, DM के पूछने पर बोले- ऑफिस में मौजूद हूं

Thu, 03 Nov 2022 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 10:59 AM IST
सार

डीएम के निरीक्षण में खलीलाबाद ब्लॉक का हाल भी ठीक नहीं मिला। बीडीओ और अन्य कर्मी मौजूद तो थे लेकिन जन सुनवाई करने की बजाए बैठक कर रहे थे। बीडीओ को प्रतिदिन निर्धारित समय तक फरियादियों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए। ब्लॉक की रंगाई-पुताई और सफाई कराने को भी कहा।

विज्ञापन
dm inspection in nagar palika, block and tehsil
नगरपालिका कार्यालय में निरीक्षण के दौरान पुछ ताछ करते डीएम प्रेम रंजन सिंह।संवाद - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

संतकबीरनगर डीएम ने बुधवार को नगर पालिका का निरीक्षण किया। गेट पर गार्ड तख्त पर सोता मिला। कर अधीक्षक कार्यालय से लापता थे। डीएम ने उन्हें फोन किया तो कार्यालय में मौजूद होने की बात बताई। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हए निलंबन की कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने खलीलाबाद ब्लॉक और तहसील का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम प्रेम रंजन सिंह बुधवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। वहां की स्थिति देखकर अवाक रह गए। गार्ड तख्त पर लेटा था। प्रभारी ईओ के जरिए नियुक्त कार्य दिवस अधिकारी कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव लापता थे। कार्यालय में गोरख बाबू और वसूली अधिकारी और रैपिड सर्वे में लगे कर्मियों को छोड़कर कोई मौजूद नहीं था। चेयरमैन कक्ष में भी ताला लटक रहा था।
विज्ञापन


डीएम प्रेम रंजन सिंह ने जब फोन पर कर अधीक्षक से पूछताछ की तो वह खुद को कार्यालय में मौजूद होने की बात बताए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कर अधीक्षक का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर निलंबन तक की संस्तुति किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निरीक्षण में खलीलाबाद ब्लॉक का हाल भी ठीक नहीं मिला। बीडीओ और अन्य कर्मी मौजूद तो थे लेकिन जन सुनवाई करने की बजाए बैठक कर रहे थे। बीडीओ को प्रतिदिन निर्धारित समय तक फरियादियों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए। ब्लॉक की रंगाई-पुताई और सफाई कराने को भी कहा।


वहीं, तहसील में एसडीएम, तहसीलदार और अन्य कर्मी उपस्थित पाए गए। सभी को सुनवाई किए जाने और शाम के वक्त बैठक किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने अन्य विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आगाह किया कि वे अपने ड्यूटी और कर्तव्य के प्रति सजग रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed