फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm blacklisted firm

मतदाता सूची की छपाई में हेराफेेेरी करने वाली फर्म ब्लैक लिस्टेड

Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
dm blacklisted firm
मतदाता सूची की छपाई में हेराफेेेरी करने वाली फर्म ब्लैक लिस्टेड
विज्ञापन

- मामला पकड़ में आने पर 12 फरवरी को दर्ज कराया गया था केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मतदाता सूची की छपाई में हेराफेरी करने के मामले में डीएम ने संबंधित फर्म को काली सूची में डालने का आदेश दिया है। जबकि उसकी जगह दूसरी फर्म को जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वृहद पुनरीक्षण से संबंधित मतदाताओं की डाटा इंट्री, लेजर प्रिंट आउट व फोटो कॉपी के लिए ई-निविदा आमंत्रित की गई थी। मेसर्स राम इंफोटेक लोहिया कांप्लेक्स ब्लॉक सी विकास भवन बस्ती को जिम्मेदारी मिली थी।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील क्षेत्र में आने वाले तीन ब्लॉक सांथा, बेलहर और मेंहदावल में मतदाता सूची की छपाई में हेराफेरी की गई। इतना ही नहीं मतदाता सूची को अद्यतन किए जाने में अवरोध एवं सुचिता पूर्ण प्रकाशन का उल्लंघन किया गया। इस मामले में 12 फरवरी को कोतवाली में अभियोग दर्ज कराया गया था। संबंधित फर्म के जरिए जानबूझ कर निर्वाचक नामावलियों की डाटा इंट्री में जनपद के समस्त विकास खंडों के ग्राम पंचायतों के प्राप्त कराए गए पांडुलिपि से अधिकांश ग्राम पंचायतों के परिवर्द्घन, विलोपन, संशोधन के नामों में फीडिंग में वृद्धि कर दी गई। डीएम ने बताया कि फर्म के जरिए किए गए कार्यों को देखते हुए फर्म को काली सूची में डालने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed