फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   diwali today

दीपावली आज, हर घरों में जगमगाएंगे दीप

Fri, 13 Nov 2020 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
diwali today
दीवाली की पूर्व संध्या पर घर के बाहर दीपक जलाती हुई। - फोटो : KHALILABAD
दीपावली आज, हर घरों में जगमगाएंगे दीप
विज्ञापन

महालक्ष्मी का होगा आह्वान, देंगी समृद्धि, 364 जगहों पर लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीपावली का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। धनतेरस को जहां हर घर के बाहर दक्षिण में घूर पर दीपक जलाया गया। वहीं, जनपद के 364 स्थानों पर महालक्ष्मी की प्रतिमाएं और कलश स्थापित कर पूजन शुरू किया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में दिन भर मूर्ति, प्रसाद, मिठाई, फल खरीदने की धूम मची रही। अपने घरों के ऊपर झालर टांगने और बिजली सजाने वालों ने अंतिम टच दिया। अतिथियों के सत्कार के लिए व्यंजन बनने शुरू हुए। इसके साथ ही लोग खरीदारी में जुटे रहे।
खलीलाबाद के गोलाबाजार में खरीदारों की भीड़ शुक्रवार को धनतेरस से भी अधिक रही। एटीएम दोपहर में ही खाली हो गए थे। पारंपरिक रूप में शनिवार की सायंकाल घर के आंगन की धुलाई के बाद रंगोली बनेगी और दीप सजेंगे और विघ्नहर्ता गणेश, लक्ष्मी, कुबेर की पूजा होगी। व्यापारी कलम-दावात के साथ बहीखाता का पूजन करेंगे। अमावस का विशिष्ट काजल पारा जाएगा जो किसी अनहोनी से बचाएगा। व्यंजनों में सब तरह के पकवान के साथ-साथ ओल का चोखा बनेगा। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा। धनघटा, हैंसर, पौली, मेंहदावल, सेमरियावां, बखिरा, बेलहर, सांथा, नंदौर आदि जगहों पर भी लोग खरीदारी करते देखे गए। ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्मी पंडालों के पास दुकान लगाए दुकानदारों के पास लोगों को हुजूम देखा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बढ़ी भीड़ तो लगा जाम
संतकबीरनगर। शुक्रवार को गोला बाजार में लोग खरीदारी के लिए जुटे, वाहनों के आवागमन के चलते बाजार में जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर चौराहा, समय जी स्थान तिराहा पर जाम की समस्या शाम तक बनी रही। लोग वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर किसी तरह से खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed