{"_id":"5d6ab92a8ebc3e93b65d3859","slug":"disturbance-in-school-by-students-khalilabad-news-gkp319755994","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल का मामला
विज्ञापन
सूर्या स्कूल में छात्रों ने प्रबंधक की कार को तोड कर पलट दिया। संतकबीरनगर
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों का बवाल, जमकर की तोड़फोड़
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को छात्रों ने जमकर बवाल किया। कक्षाओं में घुसकर मेज-कुर्सी और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और बाहर ख़ड़े 21 वाहनों को निशाना बनाया। तोड़फोड़ करने के बाद छात्रों ने प्रबंधक की कार समेत तीन वाहनों को पलट दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर छात्रों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद में एक शिक्षक के उकसाने पर छात्रों ने उपद्रव किया।
सूत्रों के अनुसार स्कूल में शुक्रवार की शाम दो शिक्षकों के बीच विवाद हो गया था। मामले में एक शिक्षक की स्कूल के गार्ड से पिटाई कराई गई थी। इससे क्षुब्ध शिक्षक ने अपने क्लास के छात्रों को उकसा दिया। शनिवार सुबह स्कूल खुलने पर एक क्लास के बच्चों ने अन्य कक्षाओं के कुछ छात्रों को साथ लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उपद्रव पर उतारू छात्र खिड़कियों के शीशे, पंखे, कुर्सी व मेज तोड़ने लगे। उन्होंने स्कूल परिसर में रखे फूल के गमलों को भी तोड़ दिया। इतने से भी छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने स्कूल परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया और स्कूल प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही तीन वाहनों को पलट दिया। इसके बाद छात्र स्कूल कार्यालय में घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। हंगामे के दौरान तीन छात्र घायल हो गए।
विद्यालय में हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल श्रीप्रकाश यादव, एसओ महुली प्रदीप सिंह ने छात्रों को शांत कराया। सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कराई जा रही है। प्रबंधन की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूल में तोड़फोड़ के दौरान की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है। इससे घटना में शामिल रहने वालों की पहचान की जाएगी। प्रबंधन दोषियों पर सख्त कार्रवाई के पक्ष में है।
- डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंधक