{"_id":"671548e341abcd85ee0db6ed","slug":"district-police-stood-first-in-scientific-research-competition-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-122536-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में जनपद पुलिस पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में जनपद पुलिस पहले स्थान पर
Sun, 20 Oct 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
- गोरखपुर पुलिस लाइंस में आयोजित हुई प्रतियोगिता
- 11 जिलों के पुलिस प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस को वैज्ञानिक अनुसंधान और पुलिस फोटो ग्राफी प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है। गोरखपुर पुलिस लाइंस में गोरखपुर जोन की 67वीं वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जनपद पुलिस टीम को पहला स्थान मिला है। पुलिस टीम को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन डॉ केएस प्रताप कुमार ने सम्मानित किया गया।
जिले से निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को फिंगर प्रिंट स्पर्धा में प्रथम स्थान, एसआई अमरनाथ यादव को नए विधिक कानून की लिखित परीक्षा में द्वितीय स्थान और आरक्षी शिवम दत्त सिंह को घटनास्थल निरीक्षण के आब्जर्वेशन और व्यावसायिक फोटोग्राफी में पहला स्थान प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सिटी अभिनव त्यागी ने सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में जोन के 11 जिलों के पुलिस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अपराध होने के बाद पुलिस के साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन से जुड़े हुए प्रश्नों पर आधारित लिखित, मौखिक व प्रयोगात्मक परीक्षा ली गई। प्रतियोगिता में आधुनिक तरीके से वैज्ञानिक अनुसंधान के संदर्भ में अलग-अलग विषयों पर प्रतियोगी परीक्षाएं हुई। पहले दिन विधि विज्ञान, नए विधिक कानून, हुलिया बयान की लिखित परीक्षा व फिंगर प्रिंट की प्रयोगात्मक व साक्षात्कार, दूसरे दिन मेडिकोलीगल से संबंधित परीक्षा व साक्षात्कार, एविडेंस कलेक्शन, पैकिंग, प्रिजर्विंग, फॉरवर्डिंग की प्रयोगात्मक परीक्षा, आदि के संबंध में अलग-अलग विषयों पर परीक्षा करा कर प्रतिभागियों को प्राप्तांक दिए गए।
विज्ञापन
जिले की टीम ने कुल विषयों में संपूर्ण 853 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा देवरिया की टीम ने 845 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जनपद की टीम से निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, एसआई अमरनाथ यादव, कामेश्वर मिश्रा, आरक्षी रोशनमणि त्रिपाठी, शिवम दत्त सिंह ने हिस्सा लिया था।