फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District Judge inspects old age home, inquires about the well-being of the elderly.

Sant Kabir Nagar News: जनपद न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों का जाना हाल

Sun, 20 Sep 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
District Judge inspects old age home, inquires about the well-being of the elderly.
वृद्धाश्रम का निरीक्षण करते न्यायिक अ​धिकारी-स्रोत सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण की सचिव अनन्या साह ने शनिवार को वृद्धा आश्रम सियरासांथा का निरीक्षण किया।

उन्होंने जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम के निरीक्षण में सभी बुजुर्गों से बातचीत की। उनको दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि माता-पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 के तहत अपनी आय अथवा अपनी संपत्ति के द्वारा होने वाली आय से भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं, वे अपने व्यस्क बच्चों अथवा से संबंधित से भरण-पोषण करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वृद्धा आश्रम में पुरुष और महिला दोनों हैं। आश्रम के मैनेजर को निर्देशित किया कि मौसम के दृष्टिगत बुजुर्गों हवादार कमरे की व्यवस्था करते रहें तथा साथ ही साथ शुद्ध एवं स्वच्छ नाश्ता, भोजन, कपड़े इत्यादि की व्यवस्था हर हाल में हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed