फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   District got first place in IGRS

Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस में जिले को मिला पहला स्थान

Fri, 08 Nov 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 08 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
District got first place in IGRS
संतकबीरनगर। आईजीआएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जनपद में सभी थानों के संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली है। एसपी ने पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

जनशिकायतों का निस्तारण आनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए एक निश्चित समय दिया जाता है। शिकायत को नियत समय के भीतर निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण माह अक्टूबर की मासिक रैकिंग में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही थाना कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा, बखिरा, मेंहदावल, धर्मसिंहवा, साइबर क्राइम थाना एवं महिला थाना को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त शिकायतों का गहराई एवं निष्पक्ष जांच के लिए निरन्तर पर्यवेक्षण किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच आख्या प्राप्त होने पर जांच आख्याओं का भी गहनता से परीक्षण होता है। शिकायत की जांच सही न होने पर फिर से जांच के लिए सम्बन्धित अधिकारी को वापस कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed