फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dispute in school, headmistress faints

Sant Kabir Nagar News: स्कूल में विवाद, प्रधानाध्यापिका बेहोश

Fri, 09 May 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 09 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dispute in school, headmistress faints
जिला अस्पताल में भर्ती प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम पांडेय
संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के संविलियन विद्यालय सुबखरी की प्रधानाध्यापिका की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई और वह स्कूल में ही बेहोश हो गईं। उन्हें एंबुलेंस के जरिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया है। चर्चा है कि वहां पर एक शिक्षिका से वाद-विवाद के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के संविलियन विद्यालय सुबखरी में कार्यरत सहायक अध्यापक नीलम पांडेय को वहां पर प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब प्रभारी प्रधानाचार्य नीलम पांडेय स्कूल में पहुंचीं। दोपहर में लंच हुआ, इसी दौरान वह बेहोश हो गईं। इसके बाद बच्चों और दाइयों ने पानी का छींटा मारा तब उन्हें होश आया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद शिक्षकों ने उनके पति को सूचना दी तो उन्होंने एंबुलेंस बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बारे में जानकारी मिलने पर मौके पर भारी संख्या में शिक्षक भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था।

नीलम पांडेय ने बताया कि स्कूल में उक्त शिक्षिका उनसे वाद विवाद कर रही थी। वह उनको सस्पेंड कराने की भी धमकी दे रही थी। उसके द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी के चलते ऐसी स्थिति हुई है। वहीं देर शाम बीईओ अरुण प्रताप सिंह भी जिला अस्पताल में पहुंचे। वहां पर उन्होंने शिक्षिका का कुशल क्षेम जाना तथा उनका बयान रिकाॅर्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed