{"_id":"6a91cea692358a7fb20a4a1c","slug":"dispute-erupts-again-at-thakurdwara-temple-sadhvi-accuses-mahant-of-assault-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156284-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ठाकुरद्वारा मंदिर में फिर विवाद, साध्वी ने महंत पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ठाकुरद्वारा मंदिर में फिर विवाद, साध्वी ने महंत पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के मुखलिससपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में शुक्रवार को एक बार फिर विवाद सामने आया। मंदिर परिसर में रहने वाली साध्वी रिंकी दास ने मंदिर के महंत सुतीक्षण गिरी पर मारपीट करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा मंदिर को लेकर कई महीने से विवाद चल रहा है। मंदिर के तत्कालीन पुजारी बाबा कमलदास की मृत्यु के बाद साध्वी रिंकी दास मठ की गद्दी पर बैठना चाहती थीं। हालांकि मंदिर अयोध्या स्थित रानोपाली से संचालित होता है और महंत की नियुक्ति का अधिकार वहीं के प्रबंधन को है।
इसी क्रम में अयोध्या से सुतीक्षण गिरी को ठाकुरद्वारा मंदिर का महंत नियुक्त किया गया। इसके बाद आपसी सहमति से साध्वी रिंकी दास मंदिर से सटे धर्मशाला परिसर में रहने लगी थीं।
विज्ञापन
शुक्रवार को साध्वी ने आरोप लगाया कि मामूली विवाद को लेकर महंत ने उनके साथ मारपीट की। विवाद की सूचना मिलते ही महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की।
थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। साथ ही भविष्य में आपस में बहस, कहासुनी अथवा किसी भी प्रकार का विवाद न करने की हिदायत दी। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।