फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Diseases increased with cold, no medicines in hospital

Sant Kabir Nagar News: ठंड के साथ बढ़ीं बीमारियां, अस्पताल में दवाएं नहीं

Wed, 11 Jan 2023 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Diseases increased with cold, no medicines in hospital
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में इलाज कराने पहुंचे मरीज।संवाद - फोटो : KHALILABAD
ठंड के साथ बढ़ीं बीमारियां, अस्पताल में दवाएं नहीं
विज्ञापन

मलौली सीएचसी में आने वाले मरीज बाहर से खरीद रहे दवा
धनघटा(संतकबीरनगर)। कड़ाके की ठंड बीमारियों को भी साथ लेकर आई है। लोग पेट दर्द, उल्टी-दस्त, खांसी, बुखार, जुखाम से पीड़ित होकर मुफ्त में दवा मिलने की आस के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां जरूरी दवाएं नहीं हैं। ऐसे में डॉक्टरों की लिखी गई दवा मरीज मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए मजबूर हैं।
विकास खंड हैंसर बाजार और पौली की करीब तीन लाख की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा सीएचसी मलौली पर है। यहां पर 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर लोग आते हैं। बुधवार को पेट दर्द से परेशान होकर अस्पताल में इलाज कराने आए रामभरोस, पार्वती, कौशल्या ने बताया कि गायघाट दक्षिणी से आए हैं। अस्पताल और उनके घर की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। डॉक्टर ने दवा लिखी। दवा लेने जब काउंटर पर गए तो बताया गया कि इसमें से कोई भी दवा नहीं है।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि मजबूरी में मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ी। दस्त से परेशान राजदेव, सुलेमान, राधेश्याम ने बताया कि खेत की सिंचाई के दौरान ठंड लग गई। प्राइवेट में इलाज कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में डॉक्टर ने दवा तो लिख दी, लेकिन काउंटर पर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम जब साफ था तो प्रतिदिन करीब 150 मरीज आते थे। पांच दिनों से 200 से अधिक मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। बुखार से पीड़ित रामनौकर, प्रहलाद, शकुंतला, प्रिया ने बताया कि अस्पताल में बुखार की दवा नहीं है। इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीके राव ने बताया कि कुछ दवाएं अस्पताल में समाप्त हो गई हैं। इन दवाओं की मांग की गई है। उपलब्ध दवाएं मरीजों को दी जा रही है। डॉक्टर भी वही दवा लिख रहे हैं जो दवा अस्पताल में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed