फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Discount on woolen clothes, preparation of stock of new clothes

Sant Kabir Nagar News: ऊनी वस्त्रों पर छूट, नए कपड़ों के स्टाॅक की तैयारी

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Discount on woolen clothes, preparation of stock of new clothes
बाजार में कपड़ों को आफर में बेच रहे दुकानदार-संवाद
- शहर में कपड़ों की दुकानों पर जगह-जगह लगी सेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। इस समय गलन बरकरार है, लेकिन शहर के कपड़ा बाजार में बंपर सेल की गर्माहट दिख रही है। सीजन के आखिरी दौर में स्टॉक खाली करने के लिए दुकानदारों ने विशेष स्कीम शुरू कर दी है। शहर के मुख्य बाजारों में अब जैकेट, स्वेटर और कार्डिगन पर 100 से 200 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
शहर के बैंक चौराहा, गोला बाजार आदि जगहों पर कपड़ों के शोरूम और दुकानों पर सेल के बोर्ड लटक गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि फरवरी शुरू होते ही विंटर स्टॉक को क्लियर करना प्राथमिकता बन जाती है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए कीमतों में कटौती की जाती है। कपड़े की दुकान चलाने वाले संजय जायसवाल ने बताया कि जो जैकेट पहले 1200 से 1500 रुपये की थी, उस पर अब 200 रुपये तक की छूट है। मध्य श्रेणी के स्वेटर और महिलाओं के कार्डिगन पर 100 से 150 रुपये कम कर दिए गए हैं। किड्स वियर पर भी बाय वन गेट वन या फ्लैट डिस्काउंट जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि नया स्टॉक मंगवाने के लिए पुराने स्टॉक को निकालना जरूरी है। फिलहाल 10 से 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, ताकि आम आदमी को भी राहत मिले और हमारा माल भी न फंसे। वहीं बड़े शोरूम में यह छूट 70 प्रतिशत तक दी जा रही है। बजट में गर्म कपड़े मिलने से मध्यमवर्गीय परिवारों में खुशी है। लोग अगले सीजन की तैयारी के लिए अभी से खरीदारी कर रहे हैं। खासकर युवाओं में स्टाइलिश जैकेट और हूडी को लेकर जबरदस्त क्रेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed