{"_id":"6761b8c570231535cb05f521","slug":"disabled-youth-dies-in-road-accident-friends-condition-critical-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-125647-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में दिव्यांग युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में दिव्यांग युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर
Tue, 17 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मैनसिर-गिठनी मार्ग पर सोमवार देर रात करीब दस बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार दिव्यांग की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरदी गांव निवासी अमरजीत चौधरी उर्फ भोपई 21 वर्ष के साथ गांव के चंदन पुत्र बलिराम बाइक से गिठनी जा रहा था। दोनों घर से एक ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। जैसे ही बाइक लेकर मैनसिर-गिठनी मार्ग पर पहुंचे। इसी दौरान अचानक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर लग गई और दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। अमरजीत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायल चंदन को जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले जाया गया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। संवाद