{"_id":"68c0710f7897916cf108a9f3","slug":"disability-certificates-were-made-for-13-children-in-the-camp-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138172-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिविर में 13 बच्चों का बना दिव्यांग प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिविर में 13 बच्चों का बना दिव्यांग प्रमाणपत्र
Tue, 09 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बेलहर बीआरसी पर दिव्यांग शिविर में बच्चे की जांच करते चिकित्सक-
संतकबीरनगर। समग्र शिक्षा समेकित शिक्षा और चिकित्सा विभाग के सहयोग से मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलहर कला पर दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए चिह्नांकन शिविर आयोजित किया गया। जिसमे कुल 42 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें 13 बच्चों का प्रमाण पत्र बनाया गया।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि चिह्नांकन शिविर में 42 बच्चों ने प्रतिभाग किया गया। जिसमें से दो दृष्टिदिव्यांग बच्चों का, तीन अस्थि तथा आठ मानसिक मंदता से ग्रस्त बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जारी किया गया। सभी अस्थि दिव्यांग बच्चों को जनपद चिकित्सालय पर रेफर भी कर दिया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. एलसी यादव, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मधुसूदन शर्मा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आरबी गुप्ता आदि ने बच्चों के दिव्यांगता की जांच की।