फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dirt was found in the kitchen... there was fungus in the pulses.

Sant Kabir Nagar News: रसोई घर में मिली गदंगी... दाल में लगे थे फंगस

Sun, 18 Aug 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dirt was found in the kitchen... there was fungus in the pulses.
- आश्रम पद्धति विद्यालय की खाद्य विभाग की टीम ने की जांच
विज्ञापन

- रसोई के संचालन ठेकेदार को नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को नाथनगर क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान दूध, काजू, किसमिस के नमूने लिए, जिसे प्रयोगशाला में भिजवा दिया। साथ ही आश्रम पद्धति विद्यालय चकदही के रसोईघर में गंदगी मिली। दाल में फंगस लगा मिला।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनके सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत श्रृषि यादव पुत्र चन्ना लाल यादव से मिश्रित दूध, विश्वनाथ पुत्र राजपत से गाय के दूध का नमूना व भैंस के दूध नमूना लिया गया। साथ ही मेसर्स प्रियांशु किराना स्टोर नाथनगर से काजू व किसमिस के नमूने लिए गए है। जिनमें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय चकदही के रसोईघर का निरीक्षण किया गया। जहां रसोईघर में में गदंगी पाई गई। खाद्य पदार्थों का भण्डारण गलत ढंग से कच्चे फर्श पर ही किया गया था। स्टोर में भंडारित दाल में फंगस लगा पाया गया और आलू प्याज आधे से अधिक सड़े-गले हाल में पाए गए। स्टोर में पड़ी सब्जियां भी सड़ी-गली अवस्था में पाई गई, जिसे नष्ट कराया गया। रसोई के संचालन ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया। यदि निर्धारित अवधि में सुधार नहीं करते तो उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। रसोईघर के स्टोर से अरहर दाल, चावल, हल्दी पाउडर व धनिया पाउडर का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed