फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dilip elected president, Mithai Lal elected general secretary

Sant Kabir Nagar News: दिलीप अध्यक्ष, मिठाई लाल महामंत्री निर्वाचित

Thu, 05 Feb 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dilip elected president, Mithai Lal elected general secretary
धनघटा में तहसील बार के चुने गए पदा​धिकारी-संवाद - फोटो : 1
धनघटा। तहसील बार एसोसिएशन धनघटा के पदाधिकारियों का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार को अंतिम समय में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद कुमार श्रीवास्तव द्वारा समर्थन दिए जाने से दिलीप राय के निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में पीयूष पाल ने रविशंकर पांडेय को 14 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर कांटे के मुकाबले में मिठाई लाल ने मधुसूदन राय को पांच मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

सुबह ग्यारह बजे से वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मतदान हुआ। दोपहर दो बजे तक 61 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। तीन बजे मतगणना शुरू हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पीयूष पाल व रविशंकर पांडेय तथा महामंत्री पद के लिए मिठाई लाल व मधुसूदन राय के बीच सीधा मुकाबला था। मतगणना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार पीयूष पाल को 36 तथा रविशंकर पांडेय को 22 मत मिले।
विज्ञापन

इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पीयूष पाल विजयी रहे। महामंत्री पद के लिए मिठाईलाल को 33 तथा मधुसूदन राय को 28 मत मिले। मिठाई लाल ने पांच मतों से महामंत्री पद पर विजयी हुए। निर्वाचन अधिकारी लाल शरण सिंह व राधेश्याम मौर्य ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश नारायण व मंत्री पद पर आशुतोष मिश्र पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। अध्यक्ष पद हासिल करने के बाद दिलीप राय ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नही किया जाएगा। अधिवक्ताओं के संघर्ष में तहसील बार एसोसिएशन कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

इस अवसर पर निवर्तमान तहसील अध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौधरी, प्रभुनाथ यादव, प्रेम नरायण मिश्र, केशव पाठक, सुरेंद्र सिंह, योगेश कुमार श्रीवास्तव, सविता त्रिपाठी, अन्नपूर्णा मांझी, सुनील पांडेय, शांता श्रीवास्तव, हरिकेश राय, महेंद्र चतुर्वेदी, प्रत्यूष पाठक, पीयूष शुक्ला, भीम राय, शिवप्रसाद रॉय, उपेंद्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed