फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Digital X-ray started in CHC Semriyawan, relief to patients

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी सेमरियावां में डिजिटल एक्स-रे शुरू, मरीजों को राहत

Thu, 10 Apr 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 10 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray started in CHC Semriyawan, relief to patients
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियांवा में डिजिटल एक्सरे मशीन 
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में विभाग की ओर से भेजी गई डिजिटल एक्स-रे मशीन जल्द संचालित होने लगी है। इससे मरीजों को अब एक्स-रे कराने के लिए बाहर निजी एक्सरे सेंटर या फिर जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जनपद के 30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में इलाज के लिए जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा के साथ ही बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाक के गांवों के लोग आते हैं। सेमरियावां सीएचसी में प्रतिदिन 300-400 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें 10 फीसदी मरीजों को एक्सरे की सलाह चिकित्सक देते हैं। एक्सरे मशीन न होने से अक्सर चिकित्सक बाहरी सेंटर या जिला मुख्यालय से डिजिटल एक्सरे कराने का सुझाव देते हैं, ताकि परीक्षण के हिसाब से इलाज किया जा सके। ऐसे में मरीजों की जेब ढीली होने के साथ श्रम व समय भी ज्यादा लगता है। कभी-कभी समय से जांच न होने पर गंभीर घायलों की जान पर भी आफत आ जाती है।
विज्ञापन

इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए सरकार गंभीर हुई और लोगों के काफी मांग के बाद करीब एक साल पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां को डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध करा दी गई लेकिन संचालन न होने से लोग इधर-उधर भटकते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन इंस्टाल व अन्य प्रकिया में काफी समय लगा, लेकिन अब यह मशीन संचालित होने लगी है। पहले दिन सात मरीजों का डिजिटल एक्स-रे कराया गया।
इरशाद अहमद, वसीम खान, दयाराम, इजहार अहमद आदि ने बताया कि इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए बाहर खुले निजी सेंटर या फिर जिला मुख्यालय जाना नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed