{"_id":"6abd507c984c2408de0e65bc","slug":"the-water-level-of-rapti-decreased-by-40-cm-the-administration-breathed-a-sigh-of-relief-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-158177-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर 40 सेमी घटा, प्रशासन ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर 40 सेमी घटा, प्रशासन ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
मेंहदावल में बढ़ रहा राप्ती का जल स्तर-संवाद
मेंहदावल। क्षेत्र में बहने वाली राप्ती के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद राप्ती का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे आने लगा है। मंगलवार को नदी का जलस्तर 79.10 मीटर तक पहुंच गया था, जो बुधवार को 40 सेंटीमीटर घट गया है। पानी कम होने से प्रशासन और तटवर्ती गांवों में लोगों ने राहत की सांस ली है।
चक्रवात और लगातार बारिश के चलते चार दिनों से राप्ती का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। मंगलवार को नदी 79.10 मीटर तक पहुंच गई थी, जबकि खतरे का निशान 79.5 मीटर है। बुधवार को जलस्तर में कमी होने से राहत मिली है। हालांकि जलस्तर घटने के बाद भी प्रशासन सतर्क है।
ड्रेनेज खंड और सिंचाई विभाग की टीमें बांधों की निगरानी में जुटी हैं। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा गया है। एसडीएम क्षिप्रा पाल ने बताया कि राप्ती का पानी अब घट रहा है, स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।