{"_id":"6abc056775ba55f32b054dec","slug":"youth-arrested-while-roaming-with-a-knife-tucked-into-his-waistband-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158084-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कमर में चाकू खोंसकर घूम रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कमर में चाकू खोंसकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बरांव तिराहे पर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने कमर में चाकू खोंसकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
उपनिरीक्षक हृदयशंकर द्विवेदी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में निगरानी और संदिग्धों की तलाश में निकले थे। टीम बरांव तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक तिराहे से बरांव की ओर पैदल जाता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे रोक लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामकेश निवासी गायघाट, थाना धनघटा बताया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की कमर में खोंसा हुआ चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमानत संबंधी अधिकारों की जानकारी दी गई। जमानतदार प्रस्तुत करने पर आवश्यक मुचलका भरवाकर उसे रिहा कर दिया गया।