फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man, along with his associates, barged into the house and beat someone up.

Sant Kabir Nagar News: युवक ने साथियों संग घर में घुसकर पीटा

Wed, 30 Sep 2026 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A young man, along with his associates, barged into the house and beat someone up.
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गड़सरपार गांव में घर के सामने खड़े होने से मना करने पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गड़सरपार निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर की शाम करीब सात बजे सनी देवल उसके घर के सामने खड़ा था। घर में महिलाएं और बच्चियां रहती हैं, इसलिए उसने सनी को वहां से जाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर सनी नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों अंकुर, अजीत तथा सुभाष को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि चारों ने मिलकर वीरेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी उसके घर में घुस गए और वहां भी तोड़फोड़ व मारपीट की। इस घटना में वीरेंद्र के अलावा उसकी मां ज्ञानमती देवी, बहन अंजनी देवी और पुत्र विपुल घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित वीरेंद्र की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed