फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dharna in xcn office

संविदा विद्युतकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना

Thu, 04 Mar 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
dharna in xcn office
अपनी मागों को लेकर बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते संविदाकर्मी। संवाद न्यू - फोटो : KHALILABAD
संविदा विद्युतकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

- समय से वेतन भुगतान न होने व उत्पीड़न पर जताया आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन व विद्युत मजदूर संगठन के संयुक्त आह्वान पर बृहस्पतिवार को संविदा विद्युतकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान संविदा विद्युत कर्मियों ने समय से वेतन भुगतान न होने और उत्पीड़न पर आक्रोश जताया।

संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला की अध्यक्षता में हुए धरना में संगठन के प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी जानबूझकर संविदाकर्मियों के ऊपर सारा बोझ डाल रहे हैं। कर्मियों का उत्पीड़न हो रहा है और सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। वेतन के नाम पर एजेंसी के ऊपर ही सबकुछ छोड़ दिया गया है। समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। पिछले दिनों आंदोलन के दौरान आश्वासन दिया गया था कि वेतन का समय से भुगतान होगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय नंदन ने कहा कि संविदाकर्मियों की मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में सतीश कुमार, प्रविंद चौधरी, धर्मेंद्र गुप्ता, आर जोंटी भार्गव, राजेश कुमार, गोरखनाथ यादव, अखिलेश सिंह, सुजीत कुमार, नागेंद्र नाथ यादव, मुकेेश कुमार वर्मा, पवन कुमार, रतन जोशी, परमात्मा प्रसाद, लालचंद्र यादव, अमित कुमार, निखिल कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed