{"_id":"68dace07d7a507ef7101a297","slug":"dhanghata-tehsil-became-the-champion-in-the-district-level-kho-kho-competition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-139145-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में धनघटा तहसील बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में धनघटा तहसील बना चैंपियन
Mon, 29 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
भोगीपुर में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया-स्रोत विद्यालय
संतकबीरनगर। पंडित दयाशंकर चौबे इंटर कॉलेज भोगीपुर में सोमवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें धनघटा तहसील चैंपियन बना।
खेल सचिव जोखू प्रसाद ने बताया कि बालक वर्ग अंडर 19 में धनघटा और मेंहदावल तहसील के बीच खो-खो प्रतियोगिता हुई। जिसमे धनघटा तहसील ने प्रतियोगिता जीती। अंडर 17 में धनघटा, मेंहदावल, खलीलाबाद के बीच खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें भी धनघटा तहसील विजेता हुई। बालिका वर्ग में अंडर 17 में खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा तहसील के बीच हुई प्रतियोगिता में धनघटा तहसील ने जीत दर्ज की। इस तरह ऑल ओवर में धनघटा तहसील चैंपियन बना।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए खेल जरूरी है।