फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dhanghata MLA played the role of the destitute son of the area, cremated after his death

अंतिम संस्कार: विधायक कभी 'सारथी', तो बेटा बन निभा रहे जिम्मेदारी- अब 'बेसहारा' का खुद किया दाह संस्कार

Thu, 21 Nov 2024 12:45 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 12:45 PM IST
सार

निधन की सूचना सुनते ही विधायक मृतक के घर पहुंचे और उनकी अर्थी को घर से कंधा देकर घाट तक लेकर आए। फिर खुद ही अंतिम संस्कार भी किया। विधायक ने एक बेटे के धर्म निभाते हुए मृतक लालचंद बेलदार का दाह संस्कार करने के साथ ही अंतिम क्रिया कलाप को करते हुए धर्म पूर्वक कर्तव्य निभाया।

विज्ञापन
Dhanghata MLA played the role of the destitute son of the area, cremated after his death
अर्थी को कंधा देकर घाट तक विधायक लेकर आए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कहते है जब अपना कोई नहीं होता है तो आस पास के लोग काम आते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण धनघटा विधायक ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने क्षेत्र के एक मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया और सभी धर्म निभाया। धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कर्तव्य और धर्म का समावेश प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन



काली जगदीशपुर निवासी लालचंद बेलदार जिनका बुधवार को देहावसान हो गया था। लालचंद के आगे पीछे रोने धोने व दाह संस्कार करने वाला कोई नहीं था। इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों ने विधायक को दी। उन्होंने जैसे सुना कि अगले के परिवार में उसका कोई सहारा नहीं है।

विज्ञापन

Dhanghata MLA played the role of the destitute son of the area, cremated after his death
दो दिन पहले अपने ड्राइवर की शादी में उसकी गाड़ी के ड्राइवर बने विधायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वो खुद मृतक के बेटे की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए। मृतक की अर्थी को घर से कंधा देकर घाट तक लेकर आए और फिर खुद ही अंतिम संस्कार भी किया। विधायक ने एक बेटे के धर्म निभाते हुए मृतक लालचंद बेलदार का दाह संस्कार करने के साथ ही अंतिम क्रिया कलाप को करते हुए धर्म पूर्वक कर्तव्य निभाया।


ऐसे ही एक दिन पहले अपने ड्राइवर की शादी में खुद उसकी गाड़ी के ड्राइवर बन बारातियों संग बारात लेकर ड्राइवर के ससुराल पहुंचे थे। इस दौरान ड्राइवर के रुप में लोगों ने विधायक को देखकर उनकी खूब तारीफ की थी। अब बेटा बन क्षेत्र के एक बेसहारा मृतक के शव को खुद दाह संस्कार करने से भी क्षेत्र में विधायक की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed