{"_id":"6a820be9b0c030cdb30b90ad","slug":"devotees-to-throng-shiva-temples-on-the-third-monday-of-sawan-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155673-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सावन का तीसरा सोमवार शिवालयों में उमड़ेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सावन का तीसरा सोमवार शिवालयों में उमड़ेंगे भक्त
विज्ञापन
शिव मंदिर,तामेश्वरनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/ हरिहरपुर। सावन के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करेंगे। जिलेभर के शिव मंदिरों पर शिवभक्तों की भीड़ रहेगी। सर्वाधिक भीड़ शिवमंदिर तामेश्वरनाथधाम में होगी। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
तामेश्वरनाथधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मेला कमेटी के सदस्यों ने रविवार की शाम को ही जलाभिषेक की तैयारी पूरी कर ली है। कांवड़ियों का जत्था भी सरयू से जल लेकर आना शुरू हो गया। मंदिर के सामने बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। त्रिस्तरीय पुलिस बैरिकेडिंग के जरिये परिसर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाएगी।
जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइनों को संभालने के लिए मंदिर के सामने से पोखरे के किनारे तक बैरिकेडिंग किया गया है। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, व्यवस्थापक पिंटू भारती, शशांक भारती ने बताया कि सावन के महीने भर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है लेकिन सोमवार को जिलेभर से हजारों लोग जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस की तैनाती रहेगी।